Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः पुलिस लाइन में भामा सारथी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन


आगरा। पुलिस लाइन परिसर में भामा सारथी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों ने होली से संबंधित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष एकता जैन (हर्ष) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। समारोह हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |