बीसलपुरः गाली-गलौज के विरोध पर पति-पत्नी को पीटा, तीन पर मुकदमा
March 27, 2026
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला पटेल नगर निवासी रेखा देवी ने बताया कि 22 मार्च को पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज की गई थी, जिसे उस समय शांत करा दिया गया। लेकिन अगले दिन सुबह आरोपी धर्मपाल अपने पुत्र रविंद्र व पत्नी संगीता के साथ घर पहुंच गया और दोबारा अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी नहीं बख्शा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.jpg)