बीसलपुर। क्षेत्र के नूरानपुर गांव में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जिससे साधु-संतों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता रामचंद्र दास ने बताया कि नूरानपुर स्थित ठाकुरद्वारा मढ़ी की लगभग 18 एकड़ भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रभाव के बल पर मढ़ी में रह रहे साधु-संतों को वहां से हटा दिया और खेती-बाड़ी भी बाधित कर दी।बताया गया कि जमीन का कुछ हिस्सा ग्राम जसाईनगर में स्थित है, जहां वर्तमान में फसल खड़ी है। आरोप है कि दबंगों द्वारा उस पर भी अवैध कब्जा किया गया है। मामले में प्रशासन से भूमि को कब्जामुक्त कराकर मंदिर को सौंपने की मांग की गई है।
.jpg)