Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज


बीसलपुर। थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को उसी गांव के एक युवक ने बहाने से अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना के बाद जब परिजनों ने शिकायत की कोशिश की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस ने सुवान खां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |