अमेठीः छात्रा आराध्या कसौधन को मिला द्वितीय स्थान
March 29, 2026
अमेठी। सेंट मैरीज स्कूल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अमेठी की प्रतिभाशाली छात्रा आराध्या कसौधन, मम्मी दिपिका कसौधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह दीपेश कसौधन (रिंकू) की पुत्री हैं और कक्षा 4 की छात्रा हैं।आराध्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और सीखने के प्रति गहरी रुचि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिवारजनों के अनुसार, वह हर विषय को समझने के लिए गंभीरता से अध्ययन करती हैं, जिससे उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। 98 प्रतिसत इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने भी आराध्या की लगन, प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आराध्या की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
