Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 1400 लीटर अवैध डीजल बरामद, कालाबाजारी की आशंका


अमेठी। जनपद में अवैध रूप से डीजल भंडारण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 1400 लीटर डीजल बरामद किया है। यह मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरेथा के पूरे गणेश का है।उपजिलाधिकारी की सूचना पर 27 मार्च को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान दयाराम यादव के घर के पीछे ट्रॉली, छोटे डिब्बों और बड़े प्लास्टिक ड्रमों में भारी मात्रा में डीजल संग्रहित पाया गया। प्राथमिक जांच में यह भंडारण बिना किसी वैध लाइसेंस के नियमों के विरुद्ध पाया गया।पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने डीजल को कृषि कार्य के लिए खरीदे जाने की बात कही, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बरामद डीजल को कब्जे में लेकर नजदीकी पेट्रोल पंप की सुपुर्दगी में दे दिया है, वहीं नमूनों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3ध्7 के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |