बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा में एक विधवा महिला ने भट्ठा मालिक पर उसके खेत पर जबरन कब्जा करने और किराया न देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव रंभोजा निवासी फूलमती पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपना करीब सात बीघा खेत गांव के ही भट्ठा मालिक नईम खां पुत्र संभू खां निवासी दियोरिया कला को दो वर्ष के लिए ईंट पथाई के लिए दिया था। इसके बदले 71 हजार रुपये तय हुए थे।
पीड़िता का आरोप है कि तय समय पूरा होने के बाद भी भट्ठा मालिक ने न तो खेत खाली किया और न ही दो साल का तय 71 हजार रुपये किराया दिया। इसके बाद भी दो साल और बीत गए, लेकिन लगातार केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
महिला ने बताया कि जब उसने किसी दूसरे भट्ठा संचालक को मिट्टी उठाने के लिए बुलाने की कोशिश की, तो नईम खां ने उसे रोक दिया और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पैसे देने से भी साफ इंकार कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ळें थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)