Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार! मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, डेढ़ माह पहले बरेली से चोरी की थी मोटरसाइकिल


बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अतुल चैधरी ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 12 पत्थर चैराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उसे बेचने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना पर भरोसा करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की ओर घेराबंदी की। पुलिस ने पीछा करते हुए चीनी मिल चैकी के आगे बिलसंडा रेलवे क्रॉसिंग से पहले सीटी अस्पताल जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास दोनों युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा पाया। पुलिस को देखते ही युवक घबराने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ उर्फ अभिषेक पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी ग्राम जंगीपुर, थाना बरखेड़ा तथा चंचल वर्मा उर्फ राजू पुत्र छत्रपाल निवासी मोहल्ला काहरान, वार्ड नंबर 7 कस्बा बरखेड़ा बताया।

पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले बरेली के उमरसिया रोड पर देसी शराब के ठेके के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी और अब उसे बेचने की फिराक में बीसलपुर आए थे।पुलिस दोनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित कोतवाली लेकर आई, जहां उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |