Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: चण्डेरिया वासियों को मिलने लगा मीठा पानी


संग्रामपुर/अमेठी। बीते वर्ष समाचार पत्रों में चण्डेरिया के नमकीन पानी को लेकर  चर्चा प्रकाशित हुई थी ।इस समस्या को लेकर प्रशासन जागा और जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई की पानी की टंकी पर हुए बोर को बंद करके दूसरे स्थान पर बोरिंग किया गया और वहां पानी मीठा निकला।इस समस्या को लेकर लगातार प्रशासन के सामने रखने वाले ग्रामीण दिनेश मिश्रा ने पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए बताया कि हमारे गांव की जटिल समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का सराहनीय कदम रखा जिसका परिणाम यह हुआ कि आज पूरा गांव मीठा पानी पी रहा है । ग्रामसभा प्रधान तुफैल खां ने भी समस्या को सम्बंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जिसका समाधान हुआ इसी तरह कई ग्रामीण ने धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |