Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः एक गर्भवती सहित 52 मरीजों का हुआ इलाज


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले एक गर्भवती सहित 52 मरीजों का इलाज हुआ मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ आरिफ इकबाल ने बताया कि जिले में आयोजित हो रहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन अमेठी सीएमओ के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह की देखरेख में आयोजित हो रहा है इसी कार्यक्रम को लेकर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में एक गर्भवती सहित 52 मरीजों का उपचार किया गया जिसमें 16 मरीजों की लैब के तहत लैब टेक्नीशियन काजल नायक द्वारा जांच  की गई जिसमें सुगर सबसे अधिक जांच हुई। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मुफ्त दवा और परामर्श दिया गया।इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अरूण मिश्रा, एएनएम, आशा संगिनी कमलेश सिंह, आशा बहू , आंगनबाड़ी व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |