Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: सड़क दुर्घटना! ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन घायल


मुसाफिरखाना/अमेठी। गुरुवार की देर रात क्षेत्र के मझरिया गांव की तरफ से कस्बा मुसाफिरखाना की तरफ आ रहा लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली मंगलम इंटर कॉलेज निकट फ्लाई ओवर के पास हाईवे पर चढ़ते समय पीछे से आ रही ट्रक संख्या जीजे 08 बीवी 4130 में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर चालक मुजाहिद अली पुत्र सईद अली मो जाहिर पुत्र जाबिर इम्तियाज पुत्र इश्तियाक व वशिक पुत्र रफीक अली निवासीगण जमुवारी तकिया थाना मुसाफिरखाना गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर रूप से घायल मुजाहिद अली व जाहिर को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया रास्ते में लखनऊ ले जाते समय ट्रैक्टर चालक मुजाहिद अली की मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया रात में ही पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया तथा ट्रैक्टर और ट्रक को साइड में लगवाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |