Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से उपभोक्ताओं में नाराजगी! रात 10 बजे के बाद ही मिल रहा पेट्रोल-डीजल


शुकुलबाजार/ अमेठी। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर इन दिनों अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। दिनभर तेल के लिए पहुंचने वाले वाहन चालकों को मायूस लौटना पड़ रहा है, जबकि रात 10 बजे के बाद अचानक पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू कर दी जाती है। इससे आम लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन के समय पंप संचालक किसी न किसी बहाने से तेल देने से मना कर देते हैं। कभी मशीन खराब होने का हवाला दिया जाता है तो कभी स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है। वहीं रात होते ही पंप पर तेल आसानी से मिलने लगता है, जिससे संदेह की स्थिति बन रही है।वाहन चालकों का कहना है कि दिनभर जरूरी काम के लिए भटकना पड़ता है और रात में मजबूरी में पेट्रोल लेना पड़ता है। इस व्यवस्था से खासकर दूर-दराज से आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर तेल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती हैं इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष नहीं मिल सका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |