Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः देवांश का नवोदय विद्यालय में चयन, खुशी की लहर


अमेठी। जिले के सर्वोदय विद्या मंदिर, कोरारी गिरधर के होनहार छात्र देवांश ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांश ने शैक्षिक सत्र 2026 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 40वीं रैंक हासिल की है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, विद्यालय में उत्साह का माहौल बन गया। परिणाम की जानकारी मिलते ही शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन ने देवांश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक छोटे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने देवांश को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की।विद्यालय की शिक्षिका रोशनी शुक्ला ने बताया कि देवांश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और परिश्रमी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने आगे कहा कि देवांश की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे।देवांश की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकगण, सहपाठी और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे होनहार छात्रों की सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ता है। सभी ने देवांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |