संग्रामपुरः हर घर नल का जल के लिए मनाया गया जल महोत्सव
March 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा तारापुर में हर घर नल और जल को लेकर जल महोत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संग्रामपुर संजीव सिंह उर्फ रामू सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आये अधिकारियों ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है।इसी बीच पानी की टोंटी खोल कर सुन्दर सुसज्जित घंटे में पानी भरने का आकर्षित झांकी भी प्रस्तुत की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल के बचाव के उपाय बताए गए।साथ ही शुद्ध जल पीने से लाभ भी बताया गया।इस कार्यक्रम में प्रधान तारापुर प्रेमलाल कनौजिया, डीपीएम एजाज अहमद, सतीश यादव, आरिफ, नेत्रपाल,राम बहादुर, राहुल प्रशान्त आदि लाभार्थी मौजूद रहे।
