आगरा। समाजवादी पार्टी महानगर आगरा के अध्यक्ष शबीर अब्बास ने मधुकर अरोड़ा (पुत्र सतीश अरोड़ा), निवासी अशोक एन्क्लेव, दयालबाग, आगरा को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि मधुकर अरोड़ा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे जनहित के मुद्दों पर सजग रहकर पार्टी की आवाज को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा।
