Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: नगर पालिका परिषद सोनभद्र बोर्ड की बैठक रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

सोनभद्र। बैठक में 15वें वित्त आयोग/पंचम राज्य वित्त आयोग / नगरीय पेयजल/जल निकासी/सी०एम०एन०एस०वाई० आदि योजनाओं के अन्तर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव सदस्यगण द्वारा उपलब्ध कराया गया। उक्त के अतिरिक्त आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समुचित व्यवस्था / सफाई तथा बरसात के पूर्व नालों की सफाई तथा बरसात में होने वाली जल निकासी की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।अध्यक्ष द्वारा सदन को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि नगर के चतुर्दिक विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही हूँ तथा नगर वासियों को सफाई/प्रकाश/पेयजलापूर्ति की अच्छी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु सभी कर्मचारियों को तत्परतापूर्वक कार्य में लग जाने का आह्वान किया गया एवं इसमें सहयोग / सुझाव हेतु सदस्यगण से अपील की गयी। बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिसके लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक का संचालन मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया तथा समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |