आगरा। प्रभारी जनपद के हाथरस दौरे की श्रृंखला में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रभारी जनपद ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए।
सम्मान समारोह के उपरांत प्रभारी जनपद ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं से संबंधित जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। इस मोके पर केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिलापंचायत सीमा उपाधयाय, विधायक अंजुला माहौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
