Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

SIR में वोट कटने पर गांव बना मैदान-ए-जंग, खूब चले ईंट-पत्थर और डंडे

यूपी के मैनपुरी में SIR के तहत वोट काटे जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। यहां खूब लाठी-डंडे और पत्थर चले जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और मामले की शिकायत करवाने के बाद कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि ये केस मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम भाई खा का है। यहां भारत निर्वाचन आयोग की ओर से SIR प्रक्रिया को लेकर कैंप लगाया गया था। जहां मौजूद मोहम्मद जहूर ने मोहल्ले के ही रहने वाले गयाश अहमद के भाई जो कि BLO हैं, उन पर वोट काटने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर गहमागहमी शुरू हुई थी।

बाद में ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस हिंसा में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस लड़ाई-झगड़े का पूरा वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा भी है। इस विवाद में एक पक्ष पूर्व प्रधान और दूसरा वर्तमान प्रधान का है। वोट कटने के बाद ये आशंका जताई गई कि जानबूझकर एक पक्ष के वोट कटवाए गए हैं और फिर इसी को लेकर बवाल शुरू हो गया।
बाद में ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस हिंसा में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस लड़ाई-झगड़े का पूरा वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |