Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हापुड़ की बारात में भारी बवाल, नाच रही लड़कियों को बदमाशों ने छेड़ा


उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बारात के दौरान दबंगों का तांडव देखने को मिला। यहां खुशियों के माहौल में दबंगों ने ऐसा तांडव मचाया कि शादी का जश्न देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया। जिसमें सरेआम लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप पीड़ित पक्ष की तरफ से लगाया गया है और विरोध करने पर इन गुंडों ने बारातियों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि घटना की शुरुआत उस समय हुई जब बारात बुलंदशहर जिले से हापुड़ आई थी। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित मैरिज होम के पास एक बारात में लड़कियां और महिलाएं सड़क पर डांस कर रही थीं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, वहां मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने नाच रही लड़कियों के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जब बारातियों ने इसका विरोध किया, तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। दूल्हे के बड़े भाई मनोज ने बताया कि शुरुआत में 4-5 लड़के थे, लेकिन विरोध करने पर उनकी संख्या बढ़कर 8-10 हो गई। दबंगों ने बारातियों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना को लेकर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सड़क पर उग्र लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

ये विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने बारातियों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ उग्र है। लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हंगामे की सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो बेखौफ गुंडों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग किया और मौके से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |