Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

घर में आग लगने के बाद सिलेंडर में हुआ धमाका! 13 लोग घायल


राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके की बताई जा रही है। यहां एक घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान एक एलपीजी सिलेंडर फट गया। इस घटना में दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए है। अधिकारियों ने बताया कि घर में सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तभी सिलेंडर फटने से यह हादसा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे छह पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण घायल हो गए है। इस दौरान इमारत में और आसपास मौजूद कई स्थानीय लोग भी घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''अभियान के दौरान एक एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे आग बुझाने और निवासियों को निकालने की कोशिश कर रहे कई कर्मी घायल हो गए।''

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आदर्श नगर पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मी और वजीरपुर अग्निशमन कार्यालय के तीन अधिकारी घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक, सभी घायलों को पहले बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी के अनुसार, दमकल विभाग के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि प्राधिकारी इस घटना के दौरान हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि प्राधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आग पार्किंग क्षेत्र में 'शॉर्ट सर्किट' के कारण लगी थी या इसके लिए एलपीजी का रिसाव जिम्मेदार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |