Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः सेवा सुरक्षा एवं संवेदनाष् का जीता जागता उदाहरण ताज सुरक्षा पुलिस


आगरा। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस अपनी सेवाओं से देश-विदेश में अपनी पहचान बना रही है उनकी फ्रेंडली वर्किंग देखते ही बनती है यहां आने वाले पर्यटक ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से बहुत प्रभावित होते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा ताजमहल पर पर्यटकों हेतु फ्रेंडली एवं सुखद व सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया है देश एवं विदेश से ताजमहल पर आने वाले पर्यटक थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग को देखकर बहुत प्रभावित होते हैं तथा उसे बहुत पसंद करते हैं प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी द्वारा अपने जवानों को पर्यटकों के साथ फ्रेंडली सुखद व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रशिक्षित किया गया है जो हर समय पर्यटकों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं ताज सुरक्षा पुलिस लगातार अपनी आत्मीय सेवाओं से देशी एवं विदेशी पर्यटकों की उम्मीद बनी हुई है। ताजमहल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में टूरिस्ट ताजमहल देखने पहुंचते हैं थाना ताज सुरक्षा पुलिस सभी पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटक , सीनियर सिटीजन ग्रुप महिलाओं के ग्रुप और स्कूली छात्र-छात्राओं के समूह का स्वागत कर उन्हें ताजमहल की सभी आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल भ्रमण के लिए सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रही है।

पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया ष्ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट अभियानष् एवं ष्मिशन शक्ति अभियानष् के संबंध में भी पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग स्कूली बच्चों को भी बहुत पसंद आती है यहां आने वाले प्रत्येक पर्यटक समूह थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग से प्रभावित होकर एक परिवार जैसा माहौल पाकर बहुत ही प्रसन्न होते हैं आगरा पुलिस की इस पहल की सभी टूरिस्ट बहुत ही सराहना करते हैं उनका मानना है कि ऐसी टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस हर टूरिस्ट प्लेस पर होनी चाहिए। आज  महाराष्ट्र , केरल,उत्तर प्रदेश उड़ीसा कर्नाटक आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल दिल्ली गुजरात बिहार सहित देश विदेश एवं विभिन्न राज्यों से हजारों पर्यटकों ने ताजमहल पर आगमन किया सभी का स्वागत करते हुए सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया। पुलिस टीम में  उप निरीक्षक शिवराज सिंह उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह उप निरीक्षक मिथुन राजपूत  उप निरीक्षक आशना बी  आरक्षी दुर्गेश कुमार आरक्षी अनुराग द्विवेदी सम्मिलित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |