रामपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सिविल लाइन और एसओजी पुलिस टीम ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी सोमवार को आगापुर विजईया लिंक रोड अंडरपास के नीचे से की गई। पुलिस ने रिजवान पुत्र इस्लाम, निवासी नज्जूपुरा टांडा, थाना टांडा और शाजिद पुत्र भूरा निवासी नालापार काशीपुर, थाना गंज जनपद रामपुर को पकड़ा। इनके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में बीएनएस की धारा 03ध्25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान थाना तरायसुजान, जनपद कुशीनगर से मु0अ0सं0- 116ध्2024, धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसी तरह, अभियुक्त शाजिद थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर से मु0अ0सं0- 41ध्2024, धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त था और उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम था। इस गिरफ्तारी अभियान में पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस और एसओजी टीम शामिल थी। टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह थाना सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक एसओजी बृजेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक मलिक, उप निरीक्षक हेमराज, वरिष्ठ उप निरीक्षक विमल किशोर, उप निरीक्षक सत्येंद्र शर्मा, उप निरीक्षक मनीष गिल, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल आकाश भारती और मुख्य आरक्षी मोक्षेंद्र कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
