Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: विश्व कैंसर दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश


बाराबंकी । कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ जंग को मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ग्राम सभा मनीरा, विकास खंड बंकी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा एक भावनात्मक और प्रेरक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू सेवन से पनपने वाले कैंसर के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित मनोवैज्ञानिक संजय कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू की लत केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और परिवार को भी अंदर से तोड़ देती है। उन्होंने बताया कि सही परामर्श, सकारात्मक सोच और अपनों के सहयोग से तंबाकू जैसी घातक आदतों को छोड़ा जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने सपनों और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।इस अवसर पर बताया गया कि विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान, रोकथाम और प्रभावी उपचार को बढ़ावा देना है। यह दिवस वर्ष 2008 में तैयार की गई विश्व कैंसर घोषणा के लक्ष्यों का समर्थन करता है, जिसका नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (न्प्ब्ब्) द्वारा किया जाता है।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम ने तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों से होने वाले मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को तंबाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और उन्होंने ऐसे जागरूकता अभियानों को जीवन रक्षक बताते हुए निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |