Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: एडीओ पंचायत जानकीराम को भावभीनी विदाई


मसौली/बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जानकीराम के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को ब्लॉक सभागार में सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, सफाई कर्मचारियों सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति होती है, लेकिन समाज सेवा से कभी नहीं। उन्होंने जानकीराम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कर्मठ व्यक्ति सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने कार्यों से याद किया जाता है। प्रभारी एडीओ पंचायत संजीव कुमार ने उनके द्वारा विकास योजनाओं में दिए गए योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास परिवार उनका अपना परिवार है और उन्होंने हमेशा दायित्वों को सर्वोपरि रखकर कार्य किया। समारोह में उन्हें माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उपहार भेंट किए गए।कार्यक्रम में मौजूद सभी की आंखों में सम्मान और अपनत्व झलक रहा था, जो उनके सरल स्वभाव और निष्ठावान सेवा का जीवंत प्रमाण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |