Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः माय भारत बजट क्विज 2026 को लेकर में जागरूकता अभियान! युवाओं से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन का आह्वान


पीलीभीत। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में माय भारत बजट क्विज प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाकर युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता से जोड़ना रहा।

बताया गया कि माय भारत बजट क्विज 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में बजट संबंधी समझ को बढ़ाना तथा वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।यह राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता  फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है, जिसमें देशभर के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी इच्छुक प्रतिभागी मेरा युवा भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभियान के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करने में रुचि दिखाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |