लम्भुआ/सुलतानपर। लंभुआ तहसील दिवस पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंची। फरियादियों की शिकायत पर संबंधित को निर्देश देते हुए समय अनुसार निस्तारण कराने के लिए कहा गया।जमीनी विवाद से सम्बंधित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
जनपद में जमीनी विवाद से सम्बंधित प्रकरणों में फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में तृतीय शनिवार को जनपद की लम्भुआ तहसील में राजस्व एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष , पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम, द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील लम्भुआ पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया,व गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी सुलतानपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस संबंधित मामलों के फरियादियों की लाइन अलग से लगाई गई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आईएएस गामिनी सिंगला,डीपीआरओ,प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, नगर पंचायत अधिशासी अभियंता, अमित सिंह,चिकित्सा अधिकारी राघवेंद्र सिंह उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी श्रवण कुमार मौर्य,नायब तहसीलदार अभय राजपाल,एबीएसए अजय सिंह, आदि समस्त विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
