Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: नंदगांव बना जैविक खेती का प्रशिक्षण केंद्र, प्रगतिशील किसानों ने लिया अनुभव


चांदा/सुल्तानपुर। जनपद के नन्दगाँव ढाबा परिसर में सुल्तानपुर के सभी विकास खण्डों से आए प्रगतिशील किसानों का जुटान हुआ। किसान जैविक खेती और ऑर्गेनिक खाद के प्रशिक्षण हेतु पहुंचे थे। कार्यक्रम का संयोजन कृषि विभाग सुल्तानपुर के कृषि उपनिदेशक श्री राम आश्रय द्वारा किया गया। विभागीय टीम किसानों को बस से नंदगांव लाई।

यहां किसानों को ऑर्गेनिक खेती, कंपोस्ट निर्माण तथा बादाम, सेब और हर्बल गार्डन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। वहीँ नंदगांव ने यह मिथक तोड़ा कि अवध की भूमि पर सेब-बादाम नहीं उग सकते जहाँ पर नन्दगाँव ने उगा कर मिशाल पेश कर रहा है । खास कर प्रशिक्षण आकर्षण रहा “मिक्स मसाला” पौधा, जिसे आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान ने विकसित किया है, जिसके पत्तों से 14 मसालों की सुगंध आती है।

किसानों ने छोटी जोत में अधिक मुनाफे वाली व्यावसायिक खेती पर विशेष रुचि दिखाई। दीमक की समस्या पर मदार के पत्ते उपयोग करने की जानकारी दी गई। सरकंडा, मिट्टी व लकड़ी से बनी कॉटेज भी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में किसानों ने अमृत कुंड पर गंगा आरती की और बाटी-चोखा का स्वाद लिया।

कार्यक्रम में प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक बीज गोदाम प्रभारी डॉ. इम्तियाज अहमद, परियोजना निदेशक जेपी श्रीवास्तव,टेक्निकल असिस्टेंट रमेश यादव, जौनपुर से आए प्लांट प्रोटेक्शन(पी.पी.एस.)रामचंद्र पाल,व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए और ऐसे कार्यक्रम की सराहना की। नंदगांव की चेयरपर्सन डॉ. पल्लवी कौशल ने कृषि विभाग का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |