Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नाले की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा मिला था महिला का शव


हाथरस। अनिशा का शव घर से 50 मीटर दूर नाले की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा मिला था। महिला रात शौच के लिए गईं थीं। सुबह उनका शव मिला, जिसको वह उठाकर घर ले आए। सहपऊ क्षेत्र के गांव दौहई में 12 फरवरी सुबह छह बजे महिला का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सहपऊ क्षेत्र के गांव दौहई में अनिशा (50) पत्नी सौखी खां की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। सीओ अमित पाठक ने बताया कि 12 फरवरी की सुबह अनिशा का शव घर से 50 मीटर दूर नाले की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा मिला था। परिजनों ने बताया था कि वे बुधवार की रात शौच के लिए गईं थीं। सुबह उनका शव मिला, जिसको वह उठाकर घर ले आए। गांव के किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। मृतक महिला के पति का छह माह पूर्व कैंसर से निधन हो चुका है। दोनों बेटे बाहर किसी ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |