Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को कराया एक्सपोजर विजिट


शाहबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र भीतरी गाँव, शाहबाद (रामपुर) से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने की आँवला यूनिट का अवलोकन कर उर्वरक निर्माण की वैज्ञानिक प्रक्रिया और औद्योगिक कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की, साथ ही रामनगर किला एवं लिलौर झील का भ्रमण कर ऐतिहासिक धरोहर एवं पर्यावरणीय महत्व को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना रहा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, ए.आर.पी. आलोक मिश्रा, जफर बेग एवं सुभाष कुमार पांडे का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद रामपुर द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |