Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: ब्लॉक स्तरीय हमारा आँगन - हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन


शाहबाद। विकास खंड शाहबाद  की ब्लॉक स्तरीय हमारा आँगन - हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन  ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहबाद में बेसिक शिक्षा विभाग व आई सी डी एस विभाग के सामांजस्य से किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड शाहबाद के कॉलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों से संकुल स्तर पर चयनित 5 से 6 वर्ष आयुवर्ग के 5 बच्चे, प्रति पंचायत एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बाल वाटिका के नोडल शिक्षको व सम्मानित अभिभावकों  द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील शाहबाद के तहसीलदार साहब  अमित कुमार सिंह एवम खण्ड शिक्षा अधिकारी  अशोक कुमार द्वारा फीता काट कर तथा माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना के साथ  किया गया । इसके पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी  द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को बैच लगा कर एवम बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया साथ ही आई सी डी एस की और से उपस्थित मुख्य सेविका ब्लॉक शाहबाद  जॉली शर्मा को ए0आर0पी0  श्वेता दूहन द्वारा बैच  व बुके भेंट कर उनका भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ए आर पी श्वेता दूहन द्वारा किया गया तथा स्कूल रेडीनेस व लर्निंग कार्नर विषय पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किये गए। तदुपरांत ए आर पी मोईन मियाँ द्वारा केंद्रों में प्रति माह आयोजित होने वाली माता उन्मुखीकरण बैठक  का महत्व व आवश्यकता को विस्तार से बताया गया । ए आर पी  आलोक मिश्रा द्वारा विभाग को गांधीनगर गुजरात से प्राप्त वंडर बॉक्स के प्रयोगों, सामग्री की समझ पर चर्चा की गई । इस अवसर पर एस आर जी प्रदीप  भटनागर द्वारा विभाग द्वारा बाल वाटिका फेज 2 की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई।इसी क्रम में आई सी डी एस से आई  जॉली शर्मा द्वारा उनके विभाग द्वारा आंगनवाडी केंद्रों के लिए किए जा रहे समस्त सुधारात्मक कार्यों व योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। तत्पश्चाय मुख्य अतिथि माहोदय द्वारा सभी उपस्थित बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व नोडल शिक्षकों की टीम को आकर्षक स्टेशनरी किट प्रदान की गई । तथा अपने वक्तव्य में बाल वाटिका व स्कूल रेडीनेस हेतु किये जा रहे प्रयासों को और बेहतर ढंग से बच्चों तक पहुचाने का आह्वान किया गया । अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी  द्वारा सभी उपस्थित जनों से व्यवाहरिक रुप्प से बच्चों को आगामी कक्षाओं के लिए तैयारी करने और सभी अभिभावकों को भी प्रेरित करने की आवश्यकता बपर जोर दिया गया। इन शब्दों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सभी अतिथिगणों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।इस अवसर पर अफजाल खां, एस आर जी प्रदीप भटनागर, ए आर पी मोईन मियाँ, आलोक मिश्रा,  श्वेता दूहन रहे।

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता की विभिन्न समितियों में निम्न लिखित अध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा अपना योगदान किया गया भुजवीर सिंह, जरका निसार, अफजाल खान,  मोहम्मद खालिद खान, अजय कुमार, विवेक पांडेय, सौरभ पांडेय,  जैवेन कुमार, ज्ञानेश कुमार, विजय सिंह, केशव कुमार एवम विभिन्न विद्यालयो से आये शिक्षक व शिक्षिकाओं , सहायक लेखाकार सुरेंद्र सिंह ने भी भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |