Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सरकारी काम के नाम पर प्राइवेट में बेची जा रही थी मिट्टी, मिट्टी लदा डंपर पकड़ा! कानूनगो की राजस्व टीम ने शर्मा ट्रेड की दुकान के पास से एक डंपर पकड़ा


लखनऊ । लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी काम में मिट्टी डालने की परमिशन के नाम पर धड़ल्ले से प्राइवेट में मिट्टी बेची जा रही थी। बता दे कि बीकेटी तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव के पास मिट्टी खनन किया जा रहा था, मिट्टी खनन कर मिट्टी सरकारी काम में ना डालकर मिट्टी को प्राइवेट निजी उपयोग के लिए बचा जा रहा था। वहीं बुधवार को बीकेटी नायाब तहसीलदार आकाश पांडेय के निर्देश पर तैनात कानून को पवन कुमार, लेखपाल राहुल कश्यप, इटौंजा लेखपाल संतोष मौर्य ने इटौंजा की महोना रोड स्थित शर्मा ट्रेडर्स की दुकान के पास सरकारी मिट्टी खनन की परमिशन के नाम पर प्राइवेट में मिट्टी गिरा रहे थे। इसी दौरान कानूनगो पवन कुमार, लेखपाल राहुल कश्यप, इटौंजा लेखपाल संतोष मौर्य मौके पर पहुंचकर मिट्टी लदे डंपर को पकड़ लिया और डंपर की चाभी ले ली। कानूनगो ने क्षेत्रीय पुलिस दरोगा को सूचना देकर बुलाया और डंपर को पड़कर इटौंजा थाने पर लाकर खड़ा करा दिया। वही कानून को पवन कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 228ध्0.3230 सुल्तानपुर में जमीन मालिक राजापुर गांव के रहने वाले हैं। इसी पर राजमरग इंजीनियर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड फार्म के द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस सरकारी परमिशन की खुदाई मिट्टी फायर स्टेशन छठामील सैरपुर थाना क्षेत्र में गिरनी थी,जिसे निजी इस्तेमाल के लिए शर्मा ट्रेडर्स की दुकान के पास गिराई जा रहा थी। जिस पर बीकेटी राजस्व की टीम ने कार्यवाही करते हुए डंपर को थाने पर लाकर खड़ा कराकर कार्रवाई की गई है। वही बीकेटी तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन का काम जोरों पर किया जा रहा हैं, बीते दो दिनों पहले ही बीकेटी राजस्व टीम ने कड़ी कार्यवाही की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |