बाराबंकी: 33,800 रुपये वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
February 04, 2026
बाराबंकी । फर्जी रिश्तेदार बनकर की गई साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को बाराबंकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राहत दिलाई है। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम कैरातिनपुर निवासी अंकित पुत्र रामविशाल से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर 33,800 रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने तत्परता दिखाते हुए ठग के खाते में धनराशि को तुरंत होल्डध्फ्रीज कराया।पुलिस की सजगता और तकनीकी दक्षता के चलते पूरी 33,800 रुपये की राशि सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित और उसके परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली साइबर सेल टीम में निरीक्षक बृजेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक संजीव कुमार यादव (प्रभारी साइबर थाना), उपनिरीक्षक अच्छेलाल सरोज तथा कांस्टेबल सुधाकर भदौरिया, राजन यादव, अभिषेक चपराणा, पंकज यादव, अंकित कुमार और कपिल कुमार शामिल रहे।यह कार्रवाई न केवल साइबर अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आम नागरिकों के लिए यह भरोसा भी है कि संकट की घड़ी में पुलिस उनके साथ खड़ी है।
.jpg)