मुसाफिरखाना: शांतपूर्ण ढंग से त्योहार को खुशी-खुशी मनाए- प्रभारी निरीक्षक
February 23, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। कोतवाली मुसाफिरखाना अंतर्गत होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी का आयोजन किया गया कोतवाली प्रांगण के अंदर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने दोनों वर्गों के लोगों को होली और रमजान के संबंध में यह बताया कि मिलजुल कर सभी लोग त्योहार का पालन करें आपस में कोई विवाद ना उत्पन्न हो अगर कहीं से कुछ विवाद की स्थिति जानकारी मिलती है तो हमको तुरंत सूचित करें उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी सभी लोग शांतपूर्ण ढंग से त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं इस कमेटी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम लखन शुक्ला भोलानाथ त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधित्व अनिल अग्रहरि मौलाना महमूद आलम नफीस अहमद तथा काफी संख्या में उप निरीक्षक हुआ हल्का के सिपाही मौजूद रहे।
