Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: राष्ट्रीय सेवायोजना द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान


जगदीशपुर/अमेठी।
जगदीशपुर जायस रोड जगेसरगंज स्थित राजा कान्ह पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवायोजना एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिवस प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों योगाभ्यास कराया गया दूसरे सत्र में मतदान देना हमारा मौलिक अधिकार है तृतीय सत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर पहले मतदान फिर जलपान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।चतुर्थ सत्र में स्वयंसेवकों मतदाता साक्षरता क्लब से अवगत कराते हुए नये वोटर बनने व बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अरूण प्रताप सिंह, डाक्टर चंद्र प्रकाश पांडेय, डाक्टर सुरेंद्र प्रताप तिवारी, नीरज तिवारी, रमा शंकर तिवारी, रेनू पांडेय, दीप्ति शुक्ला समेत अन्य प्रवक्ताओं ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए गोष्ठी का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |