लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन मड़ियांव थाना क्षेत्र में बंद घरों में रेकी कर चोरी करने वाले दो चोरों को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 18 लाख रुपये के जेवर अन्य सामान बरामद किया हैं। वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू वर्मा पुत्र रूप चंद्र और सुंदर लाल गुप्ता पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है।
वही एडीसीपी ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी, 100 ग्राम पीली धातु (सोना) और एक किलोग्राम सफेद धातु (चांदी) बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, एक मोटरसाइकिल और अन्य चोरी का सामान भी मिला है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी दिन में सब्जी बेचने का काम करते थे और रात में बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। हाल ही में इन्होंने तीन बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। इस गिरफ्तारी और खुलासे में थाना प्रभारी मड़ियाव शिवानंद मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक अखिलेश कुमार, उप निरीक्षक अमित साहू, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और अन्य पुलिस टीमों ने मुख्य भूमिका निभाई, जिससे चोर गिरफ्तार किए गए।
