अमेठीः दिनेश गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष
February 02, 2026
अमेठी। राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. रणजीत प्रभु मोरे ने कांग्रेस पार्टी के जुझारू युवा नेता एवं अमेठी निवासी दिनेश गुप्ता को संगठन का उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिनेश गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने वाला निर्णय बताया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन उत्तर प्रदेश में युवाओं को संगठित करने, उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
.jpg)