अमेठीः श्रीमद्भागवत कथा की धूम, निकाली भव्य कलश यात्रा
February 02, 2026
अमेठी। जिले के वासुदेव पाण्डेय नरैनी गांव में मंगलवार से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पूर्व सोमवार को भक्तिमय माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राम धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस दिव्य आयोजन में व्यास पीठ पर बद्रीकाश्रम से पधारे पूज्य दण्डी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का पावन वाचन किया जाएगा। सोमवार को निकाली गई यह कलश यात्रा गांव के शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर माताओं-बहनों ने सिर पर कलश सजाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा राम जानकी मंदिर, हनुमान गढ़ी, महाराजपुर चैराहे पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, फूलमती मैया और महादेवन धाम होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।यात्रा में रविशंकर पाण्डेय, ओमशंकर पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, अंजनी मिश्रा, शान्तनु, प्रांजल, सुधांशु, प्रणव, सानिध्य, कार्तिकेय सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और भक्तजन शामिल हुए।
