अमेठीः गैंगस्टर एक्ट के दो शातिर अभियुक्त अरेस्ट
February 02, 2026
अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अमेठी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 2 फरवरी को थाना अमेठी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 29ध्26, धारा 2(ख)(1)ध्3 यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवपूजन चैरसिया उर्फ शेखू, पुत्र कामता प्रसाद चैरसिया, निवासी गंगागंज थाना अमेठी उम्र 23 वर्षअतुल यादव, पुत्र स्वर्गीय बलराम यादव, निवासी मन्धर पट्टी उम्र 28 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। अभियुक्त शिवपूजन चैरसिया के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले जनपद अमेठी, प्रतापगढ़ व सुलतानपुर में दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त अतुल यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 8 आपराधिक मामले पूर्व से पंजीकृत हैं। थाना अमेठी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
