जगदीशपुरः पीस कमेटी की बैठक संपन्न
February 23, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से शांति सद्भाव के बीच आपसी तालमेल के साथ त्यौहार मनाने की अपील किया। जगदीशपुर थाना परिसर में आने वाले त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना अतुल कुमार सिंह,नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना व प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव समेत आसपास के गणमान्य व जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने व गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए।आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की बात पर जोर दिया । वहीं नायब तहसीलदार श्रीमती नम्रता मिश्रा ने सभी से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि त्यौहार हमें आपसी मतभेदों को दूर करने व एकता के बंधन में पिरोता है हमें और आपको एक दूसरे का ध्यान रखते हुए। त्यौहार मनाना चाहिए ।इस दौरान सुरेश यज्ञसैनी,निजाम हैदर प्रधान,अजय प्रधान,अतीक प्रधान,राजू यादव प्रधान, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव,उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय केश यादव, दिनेश कुमार यादव,आकाश द्विवेदी, नरेन्द्र कुमार, विकास यादव,समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।
