Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: सुनो सरकार! सचिवालय के निकट गंदगी का अंबार


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश देकर साफ सफाई  व्यवस्था चाक चैबंद करने का फरमान जारी करती रहती है तो वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सचिवालय के निकट गंदगी का अंबार लगता जा रहा है। विकास खंड के अंतर्गत पालपुर ग्राम पंचायत सचिवालय के निकट  जल भराव व कूडा करकट का ढेर लग जाने से जहाँ आसपास के लोगों के लिए संक्रमण बीमारी फैलने का कारण बनता जा रहा है तो वहीं खसरा खतौनी आदि अभिलेख संबंधी कार्य कराने के लिए आने वाले ग्रामीण जनता गंदगी व बदबू के चलते नाक पर रूमाल डालकर वापस लौटने को मजबूर है। इस संबंध मे जब खंड विकास अधिकारी से फोन द्वारा बातचीत करने की कोशिश की गई तो पूर्व की भांति फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |