Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखानाः स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त सत्य प्रताप सिंह पुत्र स्व0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम पिण्डारा महाराज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सत्य प्रताप सिंह एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी व अमेठी में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट आदि की विभिन्न धाराओं में कुल 08 अभियोग पंजीकृत हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |