Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


प्रतापगढ। जिले में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ के प्रांगण में जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकास खण्डो से चयनित 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइयों की पाक-कला प्रतिभा, स्वच्छता को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से मीनू निकाल कर किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली रसोइयों ने साफ-सफाई, ड्रेस एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुंजन देवी प्राथमिक विद्यालय कोडरी विकास खण्ड मंगरौरा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विमला देवी प्रा0वि0 ऐमापुर-प्रथम वि0ख0- बाबागंज तथा तृतीय स्थान पुष्पा देवी प्रा0वि0 कानूपुर वि0ख0-बिहार ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रसोइयों को क्रमशः रूपये 3500, 2500 एवं 1500 की धनराशि का पुरस्कार प्रदान किया गया, 27 अन्य रसोइयों को रूपये 300 की सांन्तवना पुरस्कार एवं 30 रसोइयों को रूपये 350 का यात्रा भत्ता प्रदान किया गया। अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि रसोइयों हेतु प्रतियोगिता का आयोजन करना उनके कौशल को बढ़ावा देने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। हमे आशा है कि प्रतिभागी रसोइया अपने विद्यालयों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के रसोइयों हेतु प्रेरणास्रोत बनेगी। जिला समन्वयक एमडीएम मोहम्मद इजहार द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रसोइयों को प्रशस्ति पत्र मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |