Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में पीएनबी बैंक द्वारा दो दिवसीय खेलकुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन


लखनऊ । अंचल कार्यालय  के अंचल प्रबन्धक श्री मृत्यञ्जय की मुख्य आतिथ्य में बैंक के खेलकुद कार्यक्रम (खेल-उत्सव) का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में धूमधाम से किया गया । इसमें देहरादून, लखनऊ, पटना और वाराणसी (04 अंचल) से कुल 23 मंडलों के 20000 स्टाफ सदस्यों (महिला व पुरुष) द्वारा सहभागिता की गयी और तीसरे चरण में कुल  55  विजेता प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में सहभागिता करेंगे । 

अंचल की प्रेरणा ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती बबीता की मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम ष्ताल तरंग 2026ष् जैसे समूह गान, समूह नृत्य, एकल गान, एकल नृत्य, शास्त्री गायन और वाद्य यंत्रों की  प्रतियोगिताओं का आयोजन  होटल मेर्कुर (डमतबनतम) लखनऊ में  किया गया ।

कार्यक्रम के उद्घाटन में अंचल प्रबन्धक श्री मृत्युंजय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल से होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए बताया कि स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य बेहतर बनते है, बैंकों में खेलकुद और संस्कृतिक कार्यक्रम से तनाव कम और उत्पादकता बढ़ती है । खेलकुद से टीम और एक दूसरे की सहयोग भावना बढ़ती है और सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है । यह जीवन भी एक नाट्य और संगीत की तरह है और हम सब विभिन्न पात्रों की भूमिका का निर्वहन करते हैं । संगीत हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इससे काफी मनोवैज्ञानिक लाभ मिलता है । इन प्रतियोगिताओं से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हम सब अपने जीवन के लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं । 

दिनांक 14.02.2026 को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन पुरुष और महिला, टेबल टेनिस पुरुष और महिला, कैरम और दिनांक 15.02.2026 को क्रिकेट के साथ एथलेटिक्स 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, शतरंज और संस्कृति कार्यक्रमों जैसे समूह गान, समूह नृत्य, एकल गान, एकल नृत्य, शास्त्री गायन और वाद्य यंत्रों की  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । 

खेलकुद और संस्कृति कार्यक्रमों के सभी वर्गों के प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को अचल प्रबन्धक महोदय एवं प्रेरणा ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती बबीता द्वारा मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया । बाद में प्रथम स्थान पर आने वाले विजेताओं को आगामी प्रधान कार्यालय स्तरीय  प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं । 

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक, सहायक महाप्रबंधक श्री मनीष जैन, मुख्य प्रबन्धक श्री ऋषि दुग्गल, श्री अवधेश वर्मा, श्री सोनू तिवारी, श्री रावेन्द्र कुमार, श्री शरद चंद्र तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे । 

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उप अंचल प्रबन्धक श्री काजमी द्वारा अंचल प्रबन्धक, प्रेरणा ग्रुप के सदस्यों, प्रतिभागियों एवं अन्य सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन दिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |