Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: गो-तस्करी का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार


अदलहाट/मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षकध् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त अफजाल अहमद को गिरफ्तार कर मौके से डीसीएम में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 37 राशि गोवंशों को बरामद किया गया था जबकि दूसरा गो-तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारीध्बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया था तथा मौके से फरार दूसरे गो-तस्कर दिलशाद को भी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट अजय सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रैपुरिया अण्डर पास के नीच सड़क से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त आजाद कुरैशी पुत्र कयूम कुरैशी निवासी ग्राम खुरमाबाद थाना चेनारी जनपद रोहतास,बिहार को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |