लखनऊः बीकेटी में सरिया चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,चार गिरफ्तार,23 बंडल सरिया ट्रक बरामद
February 02, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब क्षेत्र भैंसामऊ क्रॉसिंग के पास स्थित सरिया सीमेंट की दुकान में चार टन सरिया चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ चार आरोपियों को इंदौराबाग किसान पथ से गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी किया गया 23 बंडल सरिया और घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है। यह चोरी 26 जनवरी को हुई थी, जिसमें चोरों ने लगभग चार टन सरिया चुरा लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सरिया चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान मेवालाल, अखिलेश कुमार, दीपक यादव और जयदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 23 बंडल लोहे की सरिया ट्रक भी बरामद किया है। एडीसीपी उत्तरी जोन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
