Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जोन-03 में जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज यादव के निर्देश पर पुरनिया तिराहे से केंद्रीय भवन तक पॉलीथीन रोकथाम और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके साथ ही तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस बनवाने के लिए भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले 9 लोगों के विरुद्ध चालान करते हुए 10,500 रुपये की वसूली की गई। वहीं प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 7 चालान कर 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त बाजार में बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 25 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रकार कुल 41 चालानों के माध्यम से 25,500 रुपये की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। इसी क्रम में जोन-8 अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रल होटल के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों और प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 41,000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |