Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जज के आवास समेत तीन घरों पर चोरों का धावा, एक ही रात में तीन घरों से लगभग 62 लाख से अधिक की सेंधमारी


प्रतापगढ़।नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंड़ें गांव में रविवार की आधी रात चोरों ने ऐसा दुस्साहसपूर्ण तांडव मचाया कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब बात यह है कि चोरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव सिंह के पैतृक आवास पर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे बड़ी वारदात राजीव सिंह व प्रहलाद सिंह के घर पर हुई है, बता दें कि राजीव सिंह यहां से लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चोरी हुई वही उनके पड़ोसी प्रहलाद सिंह के यहां भी अभी कुछ महीने पहले हुए लड़के शादी में उनके बहू को मिले हुए उसके ससुराल व मायके से मिले हुए जेवर उनके बताने के मुताबिक लगभग 22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरों की चोरी हुई है जिसका उनके पास चोरी हुए गहनों की रसीद भी उपलब्ध है। वहीं उनके पड़ोस के ही शेर बहादुर सिंह जी के यहां भी कीमती साड़ियों सहित लाखों की चोरी हुई है। विदित हो कि प्रहलाद सिंह के यहां उनके भाई के लड़की के विवाह समारोह 24 फरवरी को प्रस्तावित है लेकिन गनीमत ये रही कि लड़की शादी के जेवर,  ज्वेलरी की दुकान से नहीं लाया गया था ,नहीं तो बहु के जेवर ही नहीं बल्कि बेटी के शादी के गहने भी चोर उठा ले गए होते।


शादी की तैयारियों के चलते घर में लोगों का आवागमन जारी था, फिर भी चोरों ने दुस्साहस पूर्ण जौहर दिखाए। वायरल सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर बकायदे हाथ मे कटर व असलहा लिए हुए दिख रहे हैं। प्रहलाद के भाई की बहू के कीमती जेवर चोरी होने से शादी का माहौल फीका पड़ गया है। होने वाली शादी के खुशियों के बीच मातम में बदले इस घटनाक्रम से परिवार दुःखी व दहशत में है। विदित हो कि चोरों की गतिविधियों को सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बेखौफ चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घरों के पिछले हिस्से से पूरब की दिशा से शौचालय के ऊपर चढ़कर घर मे प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

चोरों के द्वारा कारित घटनाक्रम चोरी हुए घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। गौरतलब हो कि प्रहलाद सिंह के यहां आलमारी में रखे हुए जेवर के साथ ही लॉकर का पूरा ढक्कन सहित चोर उठा ले गए हैं।फुटेज में संदिग्ध तीन युवक देर रात घरों में घुसते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया है।


एक ही रात में तीन बड़ी चोरी व चैथे घर में असफल चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

उक्त प्रकरण के बाबत पूछे जड़ पर सीओ सिटी ने बताया कि चोरी के मामले में दो तहरीर प्राप्त हुई हैं। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |