अमेठीः जाम से लोग परेशान, प्रशासन नदारद
February 15, 2026
अमेठी। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारी भीड़ के कारण अंबेडकर तिराहा पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार कई घंटे तक वाहन रेंगते रहे, लेकिन मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद नहीं था। त्योहार के कारण मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और ठेला-दुकानों के कारण रास्ता और संकरा हो गया। एंबुलेंस और जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी जाम में फंसना पड़ा, जिससे नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले दिनों में प्रमुख चैराहों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।
