शुकुलबाजार: महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात! सैकड़ों श्रद्धालु रहे शामिल
February 15, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को क्षेत्र के गुडाही कटरा में भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ स्थानीय महादेव मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, शिव भजनों और जयकारों के बीच निकली बारात में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। बारात महादेव मंदिर से निकलकर अंबेडकर चैराहा होते हुए हनुमान मंदिर मार्ग से पुनः गुडाही कटरा स्थित महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे, वहीं कई स्थानों पर बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय व्यापारी व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा । इस अवसर पर डब्लू कसौधन, श्रवण कसौधन, रिंकू, लालू कसौधन, कार्तिक अग्रहरि, पवन, विष्णु, विजय गोपाल, जितेंद्र सिंह, राहुल शुक्ला, गोलू, भूल्लू कसौधन, शुभम कसौधन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजक शुभम गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष शिव बारात निकाली जाती है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बनता है और लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है।
