अमेठीः जागेश्वर बाबा धाम शिव मंदिर मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड
February 15, 2026
अमेठी। अमेठी जनपद के बेनीपुर स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर बाबा धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । बताया जाता है कि यह पौराणिक शिव मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां महाशिवरात्रि के दिन विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। दूर-दराज गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ के बावजूद भक्तों में गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है।मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों का सहयोग भी देखा जा रहा है।महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में उमड़ी भीड़, पुलिस व्यवस्था न होने से अव्यवस्था एक बाइक गायब।अमेठी क्षेत्र के प्रसिद्ध जागेश्वर बाबा धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए और मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। भीड़ अधिक होने के बावजूद मौके पर पुलिस प्रशासन की कोई विशेष व्यवस्था दिखाई नहीं दी, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। इसी दौरान मंदिर परिसर के पास खड़ी एक बाइक के गायब होने की भी सूचना मिली है, जिससे श्रद्धालुओं में चिंता और नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों पर यहां हर वर्ष भारी भीड़ होती है, इसके बावजूद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बड़े धार्मिक आयोजनों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा मिल सके।
